विज्ञापन

विज्ञापन

जौनपुर : पुलिस मुठभेड़ में शातिर अभियुक्त घायल

                                             

   

पुलिस मुठभेड़ में शातिर अभियुक्त घायल

जौनपुर जनपद के गौराबादशाहपुर व केराकत की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में शातिर अभियुक्त अन्तर्जनपदीय गैंगेस्टर शैलेश यादव घायल हो गया। शैलेश के साथ एक अन्य साथी अभियुक्त को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से एक चोरी क बाइक, एक देशी तमंचा और तीन मोबाइल बरामद हुआ है। एसपी डा. अजय पाल शर्मा के निर्देशन में मंगलवार की रात चलाये गये सघन वाहन व संदिग्धों की चेकिंग के दौरान कन्ट्रोल रुम से सूचना प्रसारित की गयी कि एक बाइक पर दो बदमाश आजादनगर की तरफ से परौवा गांव की तरफ भाग रहे हैं। जिनका पीछा केराकत पुलिस कर रही है। इस सूचना पर थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम परौवा की तरफ चल दी। गांव के अमृत सरोवर के आगे पुलिया के पास सामने से एक बाइक आती दिखाई दी। पीछे से एक चार पहिया वाहन काफी तेजी से पीछा करते हुए आ रही थी। आगे व पीछे से घिरता देख बाइक सवार बदमाश भागने के लिए दाहिने मुड़े। मुड़ते ही बाइक सहित गिर गये। एक बदमाश बच कर भागने लगा। दूसरे बदमाश को ललकारते हुए पुलिस बल ने आत्मसमर्पण करने के लिये कहा तो बदमाश ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियन फायर कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी फायर किया। जिससे एक गोली बदमाश के पैर में लगी। जिससे वह घायल हो गया। उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो अपना नाम शैलेश यादव पुत्र हीरालाल यादव उर्फ छोटे निवासी पतौरा थाना केराकत बताया। तलाशी के दौरान नगद रूपया तथा एक वीवो की मोबाईल बरामद हुई। बाइक के बारे में पूछने पर बताया कि बाइक मेरे व दिनेश ने चोरी किया है। थानाध्यक्ष केराकत हमराहियों के साथ भागे हुए अपराधी का पीछा करके गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ की गयी तो वह अपना नाम दिनेश पुत्र सुबाष निवासी खटहरा थाना केराकत बताया। जिसके कब्जे से एक जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक रेडमी का मोबाइल बरामद हुआ। घायल बदमाश को सीएचसी चोरसंड रवाना किया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया है। 

✍️ राजन कुमार बदलापुर 
Blogger द्वारा संचालित.