विज्ञापन

विज्ञापन

पांच आरोपितों के घर 82 की नोटिस चस्पा

                                        

पांच आरोपितों के घर 82 की नोटिस चस्पा

जौनपुर जनपद के केराकत न्यायालय के आदेश पर चौकिया गांव में शनिवार को पुलिस ने पांच लोगों के घर पर धारा 82 के तहत नोटिस चस्पा की। इसमें वीआईपी पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके पप्पू भारती का नाम भी है। पुलिस की इस कार्रवाई से गांव में खलबली मच गई। एक साल पूर्व गांव में रास्ते को लेकर विवाद हो रहा था तो किसी ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस पहुंची तो विवाद कर रहे लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया था और पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस मामले को लेकर पुलिस ने 30 नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी कामकाज में बाधा सहित एक दर्जन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। नामजद लोगों में पप्पू भारती का नाम भी था। मौजूदा समय में उनकी पत्नी उमा भारती जिला पंचायत सदस्य हैं। पुलिस ने पप्पू के अलावा पूनम नागर, वंदना नागर, कमला नागर, सुदामा नागर के घर नोटिस चस्पा किया।
✍️ राजन कुमार राजा बदलापुर 
Blogger द्वारा संचालित.