विज्ञापन

विज्ञापन

जौनपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

                                     



संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत


जौनपुर जनपद के केराकत कोतवाली क्षेत्र के पूरनपुर गांव निवासी एक 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। शनिवार की शाम घर से लापता था। रबिवार की सुबह घर से दूर नदी के पार उदयचंदपुर गांव में एक पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटकती लाश मिली। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। परिवार वाले हैरान है कि उसने आत्महत्या की है या फिर किसी ने मारकर लटका दिया। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। जानकारी के अनुसार केराकत कोतवाली क्षेत्र के पूरनपुर गांव निवासी मित्तल यादव उम्र करीब 22 वर्ष केराकत में श्री राम किराना स्टोर नामक दुकान पिता के साथ चलाता था। परीजनो ने बताया की शनिवार की शाम से लापता था। रबिवार की सुबह सूचना मिली कि केराकत गोमती नदी के पास उदयचनपुर गांव में पेड़ पर रस्सी के सहारे उसकी लाश लटक रही है। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आनन फानन में परिवार के लोग पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी रही।

✍️ राजन कुमार बदलापुर 

Blogger द्वारा संचालित.