विज्ञापन

विज्ञापन

जौनपुर : सड़क किनारे मिला प्रापर्टी डीलर का शव, हत्या की आशंका

                                                  

सड़क किनारे मिला प्रापर्टी डीलर का शव, हत्या की आशंका

जौनपुर जनपद के जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल ने मंगलवार को अर्सिया में पुलिस चौकी व सरपतहां थाने पर बना जनता दरबार मीटिंग हाल का पूजा पाठ कर लोकार्पण किया। डीएम ने कहा कि जब भी कोई फरियादी थाने पर आए तो उसको सम्मान पूर्वक बैठाकर उसकी बात सुनी जाए।

पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा ने कहा कि भूमि विवाद राजस्व अधिकारी पुलिस के साथ गांव में जाकर हल कराएं। अपराधियों पर पैनी नजर रखी जाए। घने कोहरे के चलते चोरी की घटना न हो इसके लिए रात्रि में पुलिस की गस्त बढाई जाए। उन्होंने थानाध्यक्ष विनोद सिंह को शाबाशी दिया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार, एसपी उपाध्याय, उप जिलाधिकारी शाहगंज शैलेन्द्र कुमार, सीओ शुभम तोदी, देवेन्द्र सिंह, तहसीलदार आशीष सिंह, आईबी सिंह, डा. उमेश चंद्र तिवारी, ललित दीक्षित, राजेन्द्र यादव, सकल वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
✍️ राजन कुमार राजा बदलापुर 
Blogger द्वारा संचालित.