विज्ञापन

विज्ञापन

जौनपुर : दो वाहनों की टक्कर में एक चालक की मौत

                                       

दो वाहनों की टक्कर में एक चालक की मौत

जौनपुर जनपद के बक्शा थाना क्षेत्र के प्रयागराज राज- जौनपुर हाइवे पर फतेहगंज बाजार के समीप घने कोहरे के चलते शनिवार की सुबह गिट्टी लदे एक ट्रेलर व मैजिक में आमने - सामने टक्कर हो गयी। मैजिक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया।

मालूम हो कि सुबह सात बजे घने कोहरे के बीच प्रयागराज की तरफ से गिट्टी लादकर एक ट्रेलर आ रहा था। फतेहगंज बाजार के समीप डीहजहानिया गांव मोड़ के पास एक बालू गिट्टी की दुकान के सामने विपरीत दिशा से आ रही खाली मैजिक की टक्कर हो गई। टक्कर इतना जोरदार था कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए। मैजिक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में ही वह बुरी तरह फंस गया था। सूचना पर पहुंची सिकरारा व बक्शा थाने की सौ नंबर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गाड़ी चालक को बाहर निकाला। जेब में मिले कागजात से पता चला कि मैजिक का चालक का नाम अलताफ़खान निवासी ग्राम कटघर, थाना मुठ्ठीगंज जिला प्रयागराज है। घायल ट्रेलर चालक का नाम पता नही चल सका। मौके पर पहुंची बक्शा पुलिस शव को कब्जे में लेकर वाहनों को सड़क किनारे करवाकर रास्ता बहाल कराया।
✍️ राजन कुमार बदलापुर 
Blogger द्वारा संचालित.