विज्ञापन

विज्ञापन

बदलापुर : घनश्यामपुर के बाद अब धनियामऊ बन रहा स्मार्ट बाजार

                                          

घनश्यामपुर के बाद अब धनियामऊ बन रहा स्मार्ट बाजार

जौनपुर जनपद के बदलापुर तहसील क्षेत्र के विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने नए वर्ष में धनियामऊ बाजार को स्मार्ट बाजार बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए बीते दिनों विधायक के प्रतिनिधि गंगा प्रसाद सिंह ने धनियामऊ में भूमि पूजन कर हाईमास्ट लाइट लगाने का कार्य को शुरू कराया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, बलबीर गौड़, मिथिलेश मिश्रा आदि लोग मौजूद थे। स्मार्ट बाजार धनियामऊ में सिंगल हाईमास्ट लाइट की स्थापना का कार्य शुरू हो गया है। धनियामऊ बाजार से अंधियारे को दूर कर प्रकाश के लिए विधायक की इस पहल को कस्बावासियों ने सराहा। विधानसभा क्षेत्र की यह दूसरी बाजार स्मार्ट बाजार है। इसके पूर्व घनश्यामपुर बाजार स्मार्ट बाजार बनाई गई है। प्रकाश के लिए लगाई जा रही हाईमास्ट लाइट पटरी के एक तरफ 90 वाट के 70 हाईमास्ट लाइट लगाए जाएंगे। यह कार्य विधायक निधि से कराया जा रहा है। कार्य को गुणवत्ता पूर्ण संपादित कराने के लिए कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम प्रयागराज को जिम्मेदारी दी गई है।
✍️ राजन कुमार बदलापुर 
Blogger द्वारा संचालित.