विज्ञापन

विज्ञापन

यूपी में बदमाशों के हौसले बुलंद, घर में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से एक ही परिवार के सात घायल

                                       

यूपी में बदमाशों के हौसले बुलंद, घर में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से एक ही परिवार के सात घायल

यूपी में जहां एक ओर अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जश्न का माहौल था। वहीं जौनपुर में बदमाशों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे आधा दर्जन बदमाशों ने असलहा और लाठी-डंडा लेकर एक परिवार पर धावा बोल दिया। ताबड़तोड़ फायरिंग के कारण सात लोग घायल हो गए। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। रामनगरी अयोध्या से करीब 132 किलोमीटर दूर जौनपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। दरअसल सतपतहां थाना क्षेत्र के अनुराग यादव जेसीबी चलवाने काम काम करते हैं। सोमवार को लगभग साढ़े आठ बजे वह परिवार के साथ घर पर मौजूद थे। इस दौरान पुरानी रंजिश को लेकर विपक्ष के कुछ लोग चार बाइक पर सवार होकर घर पहुंच गए। इसके बाद घर पर चढ़कर फायरिंग करना शुरु कर दिया। दरवाजे पर धान कुटाई का काम चल रहा था। इसलिए लोग बाहर हा थी। गोली चलते ही लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। लेकिन बदमाशों के हमले में गोली लगने से 55 साल के राममिलन यादव, 30 साल का नंद किशोर यादव, 25 का साल मुलायम यादव, 32 साल का अमरजीत ऊर्फ टिल्लू, 27 साल का मिलन यादव, 15 साल की करिश्मा और अनुराग यादव उर्फ फिफ्टी घायल हो गए। इसके अलावा धान कुटने आई मशीन के उसी गांव के 35 वर्षीय अरविंद कुमार के पैर में भी गोली लगी। 
दंबगों ने मौके पर जमकर बवाल काटा। गांव वालों के जुटने के कारण हमलावर जान बचाने के लिए बाइक छोड़ पैदल ही भाग गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया। जानकारी होते ही आला अफसर पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय शाहगंज ले जाया गया। जहां अमरजीत यादव, नंद किशोर यादव, करिश्मा और मुलायम यादव की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया गया।
✍️ राजन कुमार बदलापुर 
Blogger द्वारा संचालित.