विज्ञापन

विज्ञापन

घर पर किया दबंग ने कब्जा, महिला बच्चों के साथ पहुंची एसपी आफिस

                                      

घर पर किया दबंग ने कब्जा, महिला बच्चों के साथ पहुंची एसपी आफिस

जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के ग्राम डोभी में कुछ लोगों ने एक परिवार के मकान व जमीन पर कब्जा कर लिया है। न्याय के लिए महिला उच्च अधिकारियों के यहां प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगा रही है। उसका आरोप है कि अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। अंजली सिंह पत्नी सुरजीत सिंह अपने बच्चों को पढ़ने के लिए गांव से शहर में आकर रहने लगी। उसी गांव के एक व्यक्ति ने महिला के पति से लगभग चार साल पहले मकान व कुछ जमीन का हिस्सा बिना कब्जा दखल का मुआहिदा कर लिया जिसमें दो लाख देकर बैनामा करा लेने की बात लिखी गई थी। 11 अगस्त 2023 को महिला को पता लगा कि विपक्षी अपने साथियों के साथ उसके घर में रखा सारा सामान गायब कर कब्जा कर लिए। दबंगों ने अवैध ढंग से निर्माण भी शुरू कर दिया। महिला जब इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी तो उस समय थाना अध्यक्ष रहे चंदन राय ने अवैध ढंग से हो रहे निर्माण को रोक दिया था, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया। सिर्फ 107/16 में चालान कर दिया था। महिला शुक्रवार को एसपी आफिस में पहुंचकर न्याय की गुहार लगायी है। 

✍️ राजन कुमार बदलापुर 
Blogger द्वारा संचालित.