विज्ञापन

विज्ञापन

व्यापारी को गोली मारने वाले दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

                                        

व्यापारी को गोली मारने वाले दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार


जौनपुर जनपद के खुटहन थाना खेतासराय व थाना सरपतहाँ की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में दो 25-25 हजार के इनामिया अभियुक्त गोली लगने से घायल व गिरफ्तार, कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर व 02 खोखा कारतूस,01 जिन्दा कारतूस,एक देशी तमन्चा .315 बोर,01 खोखा कारतूस,02 जिन्दा कारतूस व 02 मोबाइल फोन बरामद  


दिनांक-01.02.2024 को थाना खुटहन अन्तर्गत चककुतबी में हार्डवेयर संचालक लाल बहादुर सोनी को कुछ लोगों द्वारा पाइप के उधारी पैसे के विवाद को लेकर गोली मार दी गयी थी, जिसके सम्बन्ध में परिजनों की तहरीर के आधार पर मु0अ0स0 30/2024 धारा 307/386/504/506 भादवि0 पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा घटना में सम्मलित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु तीन टीमों का गठन कर लगाया गया तथा अभियुक्तों के ऊपर 25000-25000 रु0 का पुरस्कार घोषित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में उक्त टीम थानाध्यक्ष खुटहन अरविन्द कुमार सिंह, थानाध्यक्ष खेतासराय श्री त्रिवेणी सिंह व प्रभारी निरीक्षक थाना सरपतहाँ श्री दीपेन्द्र सिंह मय हमराही/कर्मचारीगण द्वारा कार्यवाही करते हुए घटना में आज दिनांक 03.02.2024 को समय करीब 12.25 बजे चकबनकठा बाग में पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो अभियुक्तों 1. साहिल तिवारी पुत्र अनिल तिवारी निवासी शाहपुर थाना सिकरारा जनपद जौनपुर, 2. अंकित सोनकर उर्फ आभास पुत्र रामजी सोनकर निवासी डाल्हनपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर,02 खोखा कारतूस 32 बोर,01 जिन्दा कारतूस 32 बोर,01 देशी तमन्चा .315 बोर, 01 खोखा कारतूस .315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 02 मोबाइल फोन बरामद किया गया। मुठभेड़ के दौरान दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी, जिससे घायल हो गये, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0- 32/2024 धारा 307/504/506 भादवि व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । ”

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण


साहिल तिवारी पुत्र अनिल तिवारी निवासी शाहपुर थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।

अंकित सोनकर उर्फ आभास पुत्र रामजी सोनकर निवासी डाल्हनपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।

बरामदगी का विवरण-

एक पिस्टल .32 बोर मय 02 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस,

एक देशी तमन्चा .315 बोर मय एक खोखा कारतूस,दो जिन्दा कारतूस,

दो मोबाइल फोन

अभियुक्तो का आपराधिक इतिहास

1.मु0अ0स0 32/2024 धारा 307/504/506 भादवि थाना खुटहन जौनपुर।

2.मु0अ0स0 30/2024 धारा 307/386/504/506 भादवि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खुटहन जौनपुर।

गिरफ्तारी टीम का विवरण-

1.प्र0नि0 दीपेन्द्र सिंह थाना सरपतहाँ जनपद जौनपुर।

2.थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह थाना खुटहन जनपद जौनपुर 

3.थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह थाना खेतासराय जनपद जौनपुर

4.उ0नि0 नन्द कुमार वर्मा थाना खुटहन जनपद जौनपुर

5.उ0नि0 सर्वजीत यादव थाना खुटहन जनपद जौनपुर

6.उ0नि0 द्वारिकानाथ यादव थाना सरपतहाँ जनपद जौनपुर।

7.का0 आनन्द पासवान थाना खुटहन जनपद जौनपुर

8.का0 शशांक त्रिवेदी थाना खुटहन जनपद जौनपुर

9.का0 अजय कुमार यादव थाना खुटहन जनपद जौनपुर

10.का0 राहुल कन्नौजिया थाना खुटहन जनपद जौनपुर

11.का0 रामदेव थाना खुटहन जनपद जौनपुर

12.का0 राजेश यादव थाना खुटहन जनपद जौनपुर

13.का0 ओमप्रकाश यादव थाना खुटहन जनपद जौनपुर

14.का0 अंकित कुमार सिंह थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

15.का0 अनिल यादव प्रथम थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

16.कां0 विनोद कुमार प्रजापति थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

17.का0 रामदवन यादव थाना सरपतहाँ जनपद जौनपुर।

18.का0 विनोद यादव थाना सरपतहाँ जनपद जौनपुर। 

Blogger द्वारा संचालित.