विज्ञापन

विज्ञापन

गोमती नदी में मिला अज्ञात महिला का शव

                                       


गोमती नदी में मिला अज्ञात महिला का शव


जौनपुर जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिछा गोमती नदी में अज्ञात विवाहित युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, शव गोमती नदी में बहते हुए दिखाई दिया है, ग्रामीणों ने थाना प्रभारी खुटहन को इसकी सूचना दी, जिसके बाद क्षेत्रीय लोगों की मदद से शव को किनारे पर लाया गया, नाव की मदद से शव को बाहर निकाल लिया गया है। 

                                         


मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। देखने से प्रतीत होता है कि शव पुरानी नही ही, महिला की उम्र लगभग 25 वर्ष होगी, महिला विवाहिता है। किसी को भी इस महिला के बारे में कोई जानकारी हो तो खुटहन थाना प्रभारी निरीक्षक से संपर्क करें 9454403618 क्षेत्राधिकारी 9454401629 


✍️ राजन कुमार बदलापुर 

Blogger द्वारा संचालित.