विज्ञापन

विज्ञापन

खुटहन : धर्म परिवर्तन की सूचना पर पहुंची पुलिस, तीन लोग हिरासत में धार्मिक पुस्तक समेत कई अन्य सामग्री बरामद

                                        


धर्म परिवर्तन की सूचना पर पहुंची पुलिस, तीन लोग हिरासत में धार्मिक पुस्तक समेत कई अन्य सामग्री बरामद


खुटहन थाना क्षेत्र के कम्मरपुर गांव में रविवार को धर्म परिवर्तन कराने की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस वहां से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मौके पर धार्मिक पुस्तक समेत कई अन्य सामग्री बरामद की है।


जानकारी के अनुसार, कम्मरपुर गांव निवासी मोनू गौतम के यहां प्रत्येक रविवार को ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा होती है। मौके पर बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे तो वहाँ प्रार्थना सभा चल रही थी। कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी और आरोप लगाया कि प्रार्थना सभा में लोगों को गुमराह कर धर्म परिवर्तन कराया जाता है। यह भी सूचना थी कि प्रार्थना सभा मे प्रार्थना करने से असाध्य रोग ठीक हो जाता है, इसका दावा किया जाता है। इस संबंध मे थानाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। मौके से कुछ धार्मिक पुस्तकें भी बरामद हुई हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

✍️ राजन कुमार बदलापुर 

Blogger द्वारा संचालित.