विज्ञापन

विज्ञापन

जौनपुर : दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, केस दर्ज

                                      

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, केस दर्ज

जौनपुर जनपद के तेजीबाजार थाना क्षेत्र के बंगालीपुर गांव में विवाहिता की मौत हो गई। मायका पक्ष ने दहेज क लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक तेजीबाजार थाना क्षेत्र के बंगालीपुर गांव निवासी समा(28) पत्नी अंजान का शव शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा महिला का शव बरामदे में रखा गया है। परिजनों ने बताया कि महिला का शव फंदे से लटकता मिला है। शव उतारकर रखा गया था। मृतका की पीठ पर चोट के निशान थे। पति पर पिटाई करने का आरोप है। ससुराल के लोगों ने इसकी सूचना समा के भाई को दी। सिकरारा के बिसावां निवासी भाई गुलहसन ने बताया कि बहन की शादी पांच साल पहले हुई थी। आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इससे तंग आकर बहन ने मौत को गले लगा लिया। नायब तहसीलदार मछलीशहर महेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष तेजीबाजार उदय प्रताप सिंह व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका की चार साल की बेटी है जिसका नाम ईनिमा है। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

✍️ राजन कुमार बदलापुर 
Blogger द्वारा संचालित.