विज्ञापन

विज्ञापन

बदलापुर : छेड़खानी का विरोध करने पर शोहदों ने B.A की छात्राओं को पीटा

                                     


छेड़खानी का विरोध करने पर शोहदों ने B.A की छात्राओं को पीटा

बदलापुर। सुल्तानपुर रोड पर रविवार को कालेज से घर जा रही छात्राओं के साथ बाइक सवार शोहदों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर शोहदों ने छात्राओं के साथ मारपीट भी की। एक छात्रा की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। तहरीर में महाराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने आरोप लगाया कि वह अपनी मौसेरी बहन के साथ कॉलेज से घर जा रही थी। सुल्तानपुर रोड स्थित एक बाइक एजेंसी के पास स्थित पाली क्लीनिक वाली गली में पहुंची थी तभी बाइक से पहुंचे दो युवक गाड़ी खड़ी कर दोनों को रोक लिए तथा हाथ पकड़ कर छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर धक्का-मुक्की, गाली गलौज भी की। चिल्लाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Blogger द्वारा संचालित.