विज्ञापन

विज्ञापन

बदलापुर : मुठभेड़ में घायल समेत चार पशु तस्कर गिरफ्तार

                                                                           



मुठभेड़ में घायल समेत चार पशु तस्कर गिरफ्तार  

बदलापुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव तियरा-दुगौली मार्ग पर बुधवार की रात में पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई।इस दौरान दोनो तरफ से फायरिंग हुई, जिसमें एक गोतस्कर के पैर में गोली लगी। तीन अन्य साथी भी मौके से गिरफ्तार किए गए। कुछ बदमाश सफेद रंग की पिकप से शाहपुर गौशाला से गौवंश को चोरी करके तस्करी करने जा रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने शाहपुर गोशाला के पास पहुंची। जहां पिकप में सवार

आरोपियों के पास से तमंचा, बम और कारतूस बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, बदलापुर थाने व स्पेशल स्वाट टीम अपराध की रोकथाम के संबंध में जांच कर रहे थे। इसी बीच सूचना मिली कि

गोतस्कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने चेतावनी देते हुए आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन दो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से लक्ष्य करके फायर कर दिया। थानाध्यक्ष बदलापुर ने आत्मरक्षार्थ फायर किया गया जिससे एक तस्कर के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।


इनकी हुई गिरफ्तारी


पुलिस के अनुसार, करन कुमार त्यागी निवासी अजगरा थाना चोलापुर जनपद वाराणसी घायल हो गया। उसके पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद किया गया। भागते समय पकड़े गए बदमाशों में इकबाल हसन उर्फ भोनू उर्फ रितेश निवासी फतेपुर खौदा थाना सिधौंरा, वाराणसी, अजीत कुमार उर्फ गुड्डू निवासी कामापुर थाना सिंधौरा जनपद वाराणसी, मिथलेश यादव पुत्र गुड्डू यादव निवासी बेलारी थाना सिंधौरा जनपद वाराणसी बताया। फरार आरोपी का नाम शशिकान्त राणा निवासी छिबली कबूलपुर कमालपुर जनपद चन्दौली बताया गया।


✍️ राजन कुमार बदलापुर 

Blogger द्वारा संचालित.