विज्ञापन

विज्ञापन

बदलापुर : किशोर ने फांसी लगाकर दी जान

                                                                      


किशोर ने फांसी लगाकर दी जान  

बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार वार्ड में गुरुवार की देर शाम फांसी लगाकर एक किशोर ने अपनी जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।

उक्त वार्ड निवासी मोहम्मद नसीब का 16 वर्षीय पुत्र मोहम्मद साहिल कमरे को अन्दर से बंद कर पंखे में दुपट्टे के सहारे झूल गया। परिजनों ने जब यह देखा तो उनके होश उड़ गए। चर्चाओं की माने तो किशोर ने पिता की डांट से क्षुब्ध होकर ऐसा कदम उठाया। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

✍️ राजन कुमार बदलापुर 
Blogger द्वारा संचालित.