विज्ञापन

विज्ञापन

जेई समेत तीन का डीएम ने रोका वेतन

                                                                      


जेई समेत तीन का डीएम ने रोका वेतन  

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड ने शुक्रवार को दो विकास खंड, स्वास्थ केंद्र, कस्तूरबा विद्यालय व राजकीय बीज गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान गैर हाजिर रहने वाले अवर अभियन्ता समेत तीन का वेतन रोकने का डीएम ने निर्देश दिया। ब्लाक कार्यालय धर्मापुर में पहुंचे डीएम ने अवर अभियन्ता (ग्राअवि) मीनू को अनुपस्थिति पाते हुए उनका वेतन रोकने का निर्देश बीडीओ को दिया। लेखाकार दिनेश कुमार की उपस्थिति के विषय में जानकारी मांगने पर बताया गया कि विकास खण्ड मुफ्तीगंज में हैं।

वहां फोन कर सत्यापन के बाद लेखाकार का इस माह का वेतन अवरूद्ध करने के निर्देश दिए। बोरिंग टेक्निशियन अनिल कुमार व बच्चेलाल मौर्य अनुपस्थित पाये गये। इसके बाद मनरेगा लेखा सहायक सुमित कुमार सिंह से मनरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्यो की जानकारी ली। बिथार में सुन्नर प्रजापति के घर के सामने अमृत सरोवर तालाब खुदाई की पत्रावली का निरीक्षण किए। खामली मिलने पर नाराजगी जताए और सम्बन्धित कर्मचारी का वेतन रोकने का निर्देश दिए। पंचायत कार्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय

बालिका विद्यालय का निरीक्षण किए और बालिकाओं को 100-100 रूपये का पुरस्कार दिए। प्रसव केंद्र धर्मापुर में आठ महिलाओं का प्रसव होने पर कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देने की बात कही गयी। पीएचसी, राजकीय बीज गोदाम, बीडीओ कार्यालय का भी डीएम ने जायजा लिया।
Blogger द्वारा संचालित.