विज्ञापन

विज्ञापन

खुटहन : घर में घुसकर युवती संग दुराचार का प्रयास

                                       


घर में घुसकर युवती संग दुराचार का प्रयास  


जौनपुर खुटहन थाना क्षेत्र के एक गांव में घर अकेली युवती को देख युवक ने उसके साथ दुराचार का प्रयास किया है। जानकारी होते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर घर में घुसकर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव निवासी युवती का आरोप है कि शनिवार की दोपहर परिवार के लोग खेत में काम करने गए थे। वह घर में अकेली थी। रसोई में खाना बना रही थी कि तभी शेख असरखपुर गांव निवासी रज्जक कुरैशी चुपके से घर में घुस आया। बदनीयती से उसका हाथ पकड़ छेड़खानी करने लगा। युवती के शोर मचाने पर पास पड़ोस के लोग मौके की तरफ दौड़े तो आरोपित भाग गया। प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि आरोप के आधार पर रज्जक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। 
Blogger द्वारा संचालित.