विज्ञापन

विज्ञापन

जौनपुर : फांसी लगाकर अधेड़ ने की आत्महत्या

                                     


फांसी लगाकर अधेड़ ने की आत्महत्या 


जौनपुर जनपद के जफराबाद क्षेत्र के रत्तीपुर गांव में 60 वर्षीय वृद्ध ने किसी बात से नाराज होकर फांसी लगा लिया। घटना की जानकारी सुबह होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। गांव की दलित बस्ती निवासी रघुनन्दन रविवार की रात खाना खाकर घर के सामने अपने मड़हे में सोने चले गए। सुबह उनके परिवार के किसी सदस्य की नजर पड़ी तो देखा रघुनंदन मड़हे के बडेर से गमछे से फांसी के फंदे से लटक रहे थे। परिजन तत्काल नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दिए। थाना प्रभारी सुरेन्द्रनाथ सिंह, एस आई धनुषधारी पांडेय मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन पुत्र व एक पुत्री है। मृतक के पुत्र सोनू ने बताया कि हम लोगों को पता नहीं कि पिता ने क्यों फांसी लगाकर जान दी है।
Blogger द्वारा संचालित.