विज्ञापन

विज्ञापन

जौनपुर : गायब युवक का नहीं मिला सुराग

                                                                       

गायब युवक का नहीं मिला सुराग    

जौनपुर जनपद के मीरगंज थाना क्षेत्र के लासा गांव से सप्ताहभर पूर्व घर से गायब युवक का अभी तक पता नहीं चल सका है। किसी अनहोनी की आशंका से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन में जुटी है। उक्त गांव के अशोक कुमार का 30 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार बीते दो अप्रैल को घर से अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। प्रभारी निरीक्षक मीरगंज देवानन्द रजक ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जगह जगह पोस्टर चस्पा कराया गया है।

रेलवे विजिलेंस टीम ने पकड़े सात वेंडर 

जंघई। रेलवे विजिलेंस लखनऊ की टीम ने सोमवार को जंघई स्टेशन विभिन्न ट्रेनों में जांच पड़ताल की। इस दौरान ट्रेनों में अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेचते सात वेंडर गिरफ्तार किए गए। टीम ने गिरफ्तार वेंडरों को जंघई स्टेशन स्थित आरपीएफ थाने के हवाले कर दिया। आरपीएफ ने रेलवे एक्ट से सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी का चालन कर दिया। हालांकि जंघई स्टेशन पर अवैध वेंडरों की भरमार है लेकिन ये कभी पकड़े नहीं जाते।

✍️ राजन कुमार बदलापुर 
Blogger द्वारा संचालित.