विज्ञापन

विज्ञापन

बदलापुर : फर्जी तरीके से जमीन रजिस्ट्री कराने में पांच पर मुकदमा

                                                                      

फर्जी तरीके से जमीन रजिस्ट्री कराने में पांच पर मुकदमा 

बदलापुर। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने रजिस्ट्री कार्यालय में फर्जी तरीके से कागजात तैयार कर दूसरे की जमीन रजिस्ट्री कराने में शामिल पांच लोगों पर मुकदमा किया है। घटना पिछले वर्ष चार अगस्त माह की है। रामजस निवासी ग्राम लमहन थाना महराजगंज ने आरोप लगाया कि उनके सगे भाई रामनयन ने अपनी जमीन की देखभाल के लिए मुख्तारनामा खास किया है। इसी बीच फर्जी आधार कार्ड व संबंधित फर्जी कागजात लगाकर राम आसरे निवासी लमहन थाना महराजगंज उस जमीन का मालिक बनकर जवाहरलाल निवासी पिलकिछा थाना खुटहन व जूली निवासी थाना खुटहन के नाम बैनामा कर दिया। फर्जी कागजात तैयार कर रजिस्ट्री कराने के के लेखक और गवाह सुरेंद्र सिंह निवासी ऊदपुरगेल्हवा व दूसरे गवाह शंकर निवासी ग्राम खालसा पट्टी खुटहन हैं। इस बाबत थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्जकर जांच की जा रही है। 
Blogger द्वारा संचालित.