विज्ञापन

विज्ञापन

जौनपुर : पीएचसी पर फिर धमकीं सीएमओ, मची खलबली

                                      


पीएचसी पर फिर धमकीं सीएमओ, मची खलबली           

          

जौनपुर जनपद के खेतासराय मुख्य चिकित्साधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह गुरुवार को दोपहर बाद वह अचानक सोंधी स्थित पीएचसी पर पहुंची तो स्वास्थ्य कर्मचारियों में खलबली मच गई। फार्मासिस्ट अशोक कुमार यादव से उपस्थिति पंजिका और ओपीडी रजिस्टर मांग कर जांच की। लगभग बीस मिनट तक जांच पड़ताल के बाद वह वापस चली गईं। 

ज्ञात हो कि पहली जनवरी को खेतासराय में दबंगों की पिटाई से घायल एक चाय विक्रेता का प्राथमिक उपचार करने के लिए कोई चिकित्सक पीएचसी पर नहीं था। मौके पर पहुंचे खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने इस पर नाराजगी व्यक्त की। मौके पर पहुंची सीएमओ ने शाहगंज सीएचसी से डाक्टर बुलवाकर उपचार कराया। उन्होंने प्रकरण को गंभीरता से लिया। अगले दिन प्रभारी चिकित्साधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा।

✍️ राजन कुमार राजा बदलापुर 

Blogger द्वारा संचालित.