विज्ञापन

विज्ञापन

जौनपुर : सुबह घना कोहरा, अब बादलों ने डेरा डाला

                                           

सुबह घना कोहरा, अब बादलों ने डेरा डाला

जौनपुर जनपद में मौसम का मिजाज आए दिन बदल रहा है। किसी दिन धूप तो किसी दिन सर्व हवाओं के साथ हल्की बारिश लोगों की बेचैनी बढ़ा रही है। ठंड के इस मौसम में कोहरे का भी खूब असर देखा जा रहा है। शुक्रवार की सुबह नौ बजे तक घना कोहरा छाया रहा। उसके बाद कोहरा धीरे धीरे छंटा तो बादलों ने डेरा डाल दिया। दोपहर 12 बजे तक बादल छाए रहे। मौसम के जानकार कहते हैं कि शाम तक हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। पछुआ हवा के चलते भोर से ही आम जनजीवन प्रभावित रहा। ऐसे मौसम में पशुपालकों और नवजात शिशुओं की माताओं को विशेष दिक्कत उठानी पड़ रही है। मजदूर वर्ग तो सबसे परेशान है। मौसम में बदलाव के साथ ही अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री की

गिरावट और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की बढोत्तरी हुई है।

अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस है।

✍️ राजन कुमार बदलापुर 
Blogger द्वारा संचालित.