विज्ञापन

विज्ञापन

जौनपुर में पति ने पत्नी पर फेंकी खौलती हुई दाल चेहरा बुरी तरह झुलसा, शराब पीकर रोज मारपीट करने का आरोप

                                     

जौनपुर में पति ने पत्नी पर फेंकी खौलती हुई दाल चेहरा बुरी तरह झुलसा, शराब पीकर रोज मारपीट करने का आरोप  

जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र के एक गांव में पति ने शराब के नशे में पत्नी को मारा-पीटा और गुस्से में उसके ऊपर खौलती हुई दाल फेंक दी। घटना में पत्नी का चेहरा बुरी तरह झुलस गया। उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। पति के खिलाफ पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है।

जानकारी के मुताबिक खुटहन थाना क्षेत्र के गभिरन गांव में ज्ञानप्रकाश अपने परिवार के साथ रहता है। शुक्रवार की रात नशे में धुत ज्ञान प्रकाश घर पहुंचा और पत्नी रिया की पिटाई कर दी। गुस्से में उसने गैस चूल्हे पर पक रही खौलती हुई दाल को उठाकर पत्नी रिया के ऊपर फेंक दिया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई।

आए दिन करता है मारपीट

घटना की सूचना मिलने पर रिया का भाई उसके ससुराल पहुंचा और अपनी बहन को एक निजी चिकित्सक के पास ले गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। रिया का आरोप है कि पति ज्ञानप्रकाश रोज शराब पीकर घर आता है और उसे मारता-पीटता है।

मामले में थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि घटना संज्ञान में है। पीड़िता की तरफ से तहरीर मिली है। जांच कर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।  

✍️ राजन कुमार बदलापुर 
Blogger द्वारा संचालित.