विज्ञापन

विज्ञापन

बदलापुर में अराजक तत्त्वों ने तोड़ी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा, लोगों मे भारी आक्रोश

                                      

बदलापुर में अराजक तत्त्वों ने तोड़ी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा, लोगों मे भारी आक्रोश


जौनपुर जनपद के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर गांव में अराजक तत्वों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति को खंडित कर दिया। राम जानकी मंदिर के पास लगी हुई मूर्ति को क्षतिग्रस्त होने की सूचना के बाद मौके पर भाजपा के कार्यकर्ता पहुंच गये। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में बदलापुर थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुच गयी। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी टूटी हुई मूर्ति देखकर होश उड़ गए। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। एक तरफ जौनपुर की पुलिस इस मामले को लेकर लगातार अराजक तत्वों की तलाश करने में जुटी हुई है।

                                         


आपको बता दे जिस तरीके से बीते सोमवार की रात अराजक तत्वों ने बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर स्थित राम जानकी तिराहे पर लगा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। बदलापुर में इस घटना को लेकर लगातार तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। माहौल बिगड़ने का अराजक तत्वों ने एक बड़ा प्रयास किया है। फिलहाल बदलापुर की पुलिस जल्दी इन आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। बदलापुर थाना क्षेत्र प्रभारी रोहित मिश्रा ने बताया सरोखनपुर राम जानकी मंदिर तिराहे के पास का यह पूरा मामला है। जहां पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की मूर्ति लगाइ गयी थी। अराजक तत्वों के द्वारा मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया गया, इस मामले को लेकर लगातार पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। 

✍️ राजन कुमार बदलापुर 
Blogger द्वारा संचालित.