विज्ञापन

विज्ञापन

हत्या का आरोपी पिता पुलिस की पकड़ से दूर

                                                                            


हत्या का आरोपी पिता पुलिस की पकड़ से दूर 


जौनपुर जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 जून 2023 को बेटे की हत्या व बहू पर जान लेवा हमला कर फरार आरोपी को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। घटना के बाद से आरोपी पिता को पुलिस खोज रही है, लेकिन उसका पता नहीं चल रहा है। उधर बहू का उपचार अभी भी अस्पताल में चल रहा है।


प्रतापगढ़ जिले के पट्टी कोतवाली क्षेत्र स्थित पृथ्वीगंज निवासी हरिलाल साहू ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री कोमल गुप्ता की शादी दुगौली निवासी गोकुल गुप्ता के साथ एक दिसंबर 2020 को हुई थी। 16 जून 2023 को गोकुल के पिता रामाश्रय गुप्ता नल के हत्थे से अपने बेटे गोकुल गुप्ता और बहू कोमल गुप्ता पर जानलेवा हमला कर दिया था। दोनों का बीएचयू ट्रामा सेंटर वाराणसी में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान बेटे की मौत हो गई थी। जबकि बहू का अभी भी इलाज चल रहा है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज की थी लेकिन घटना के 10 माह बाद भी हत्या का आरोपी पिता फरार है। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस न्यायालय के आदेश पर आरोपी के घर कुर्की की कार्यवाई कर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी के घर के कुर्की की कार्यवाही हो चुकी है आरोपी की तलाश जारी है। 


✍️ राजन कुमार बदलापुर 

Blogger द्वारा संचालित.