विज्ञापन

विज्ञापन

शिक्षकों को सेल्फी अटेंडेंस भेजने का निर्देश

                                                                          


शिक्षकों को सेल्फी अटेंडेंस भेजने का निर्देश 


सुइथाकला। ब्लाक संसाधन केंद्र पर गुरुवार को बीईओ राजेश कुमार वैश्य ने एआरपी व शिक्षकों के साथ बैठक की। बीईओ ने शिक्षकों से एक सप्ताह सेल्फी अटेंडेंस लेने का निर्देश दिया। शिक्षक सुबह आठ बजे व दो बजे सेल्फी अटेंडेंस देंगे। ताकि बच्चों को निपुण बनाने की शासन की जो मंशा है पूर्ण हो सके।


बैठक में कुछ शिक्षकों ने सेल्फी अटेंडेंस का विरोध भी किया। कुछ शिक्षकों ने बीईओ से कहा कि कुछ शिक्षक ऐसे हैं जो कभी विद्यालय आते ही नहीं हैं। अगर महीने दो महीने में एक बार आकर हस्ताक्षर कर चले जाते हैं। कुछ शिक्षक ऐसे हैं जो दूसरे विद्यालय के शिक्षक से हस्ताक्षर बनवा देते हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. रणंजय सिंह ने बीईओ से कहा कि अगर विद्यालय न आने वाले शिक्षक सेल्फी अटेंडेंस नहीं देंगे तो विद्यालय आने वाले भी शिक्षक अटेंडेंस नहीं देंगे। इसपर बीईओ ने कहा कि इसीलिए यह व्यवस्था लागू की जा रही है। ताकि जो शिक्षक नहीं आते हैं वह भी आना शुरू कर देंगे। जो शिक्षक केवल हस्ताक्षर कर चले जाते हैं उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। 

Blogger द्वारा संचालित.