विज्ञापन

विज्ञापन

जौनपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

                                       


संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत 

जौनपुर जनपद के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के उसराव गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के खाखोपुर गांव निवासी गिरिराज सिंह की बेटी नेहा 22 वर्ष की शादी एक वर्ष पूर्व 6 जून को नेवढ़िया थाना क्षेत्र के उसराव गांव निवासी आशुतोष सिंह से हुई थी। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि रविवार की रात नेहा की अचानक तबीयत खराब हो गई और उसे उल्टी शुरू हो गई।

                                       


ससुराल पक्ष के लोगों ने आनन फानन में उसे क्षेत्र के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराए। गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल जाते समय रास्ते में ही महिला की मौत हो गयी। महिला के पति ने मौत की सूचना पुलिस को दी। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस सन्दर्भ में प्रभारी थानाध्यक्ष सुदर्शन यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टयता किसी जहरीले पदार्थ का सेवन से मौत होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Blogger द्वारा संचालित.