विज्ञापन

विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

                                         


अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत 

जौनपुर सुजानगंज बेलवार मार्ग पर चैनपुर दीपकपुर बॉर्डर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार कैफ उर्फ मोहम्मद एजाज़ (22) निवासी सुजानगंज की मौत हो गई जबकि शुभम निवासी सुजानगंज घायल हो गया। कैफ व शुभम दोनों अपनी अपनी बाइक से सुजानगंज आ रहे थे। रास्ते में विपरीत दिशा से आ रहे वाहन के धक्के से दोनों घायल हो गए। 

                                       

 

सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां एजाज को मृत घोषित कर दिया गया जबकि शुभम को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। घटना देर रात की है।
Blogger द्वारा संचालित.