विज्ञापन

विज्ञापन

जौनपुर में सपा प्रत्याशी का विरोध, काले झंडे दिखाए बाबू सिंह कुशवाहा वापस जाओ के नारे लगे, गुस्साए विधायक ने सपा कार्यकर्ताओं को पीटा

                                     

                          

जौनपुर में सपा प्रत्याशी का विरोध, काले झंडे दिखाए बाबू सिंह कुशवाहा वापस जाओ के नारे लगे, गुस्साए विधायक ने सपा कार्यकर्ताओं को पीटा 

जौनपुर संसदीय सीट से घोषित इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा को मुंगराबादशाहपुर आगमन पर सोमवार को विरोध का सामना करना पड़ा। कुछ सपा कार्यकर्ता कुशवाहा का विरोध कर रहे थे। इसी दरमियान विधायक पंकज पटेल की उक्त कार्यकर्ता से धक्का मुक्की हो गई। पुलिस ने विरोध कर रहे दोनों युवकों को हिरासत लेकर बाद में छोड़ दिया।

                                        


जौनपुर में सपा के दो कार्यकर्ताओं को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा का विरोध करना महंगा पड़ गया। नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं की विधायक से धक्का-मुक्की भी हुई। इसके बाद पुलिस ने विरोध कर रहे दोनों युवकों को हिरासत ले लिया। इंडिया गठबंधन से जौनपुर लोकसभा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा का नगर के एक पैलेस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें भाग लेने के लिए बाबू सिंह कुशवाहा जैसे ही नगर के गजराजगंज तिराहे से आगे बढ़े पहले से ही मौजूद सपा कार्यकर्ता सड़क पर आकर बाबू सिंह कुशवाहा के विरोध में नारे लगाने लगे। इसी बीच कार्यकर्ताओं की हरकत से नाराज विधायक पंकज पटेल की धक्का-मुक्की हो गई। मौजूद पुलिस ने तत्काल उक्त कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। 

सोमवार को बाबू सिंह कुशवाहा के मुंगराबादशाहपुर प्रथम आगमन पर ही उनके विरोध में उतरे कथित सपा कार्यकर्ताओं एवं विधायक पंकज पटेल के बीच हुई झड़प एवं हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बाबत विधायक पंकज पटेल का कहना है प्रायोजित विरोध कराया जा रहा था। कार्यकर्ताओं को वाहन के आगे से हटाया गया।
Blogger द्वारा संचालित.