विज्ञापन

विज्ञापन

जौनपुर : कार की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत

                                     


कार की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत 

जौनपुर जनपद के भंडारी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक कार की चपेट में आने से भोर में करीब साढ़े चार बजे भीख मांगने वाली महिला की मौत हो गयी। वृद्ध महिला की मौत के बाद चालक कार लेकर उस समय तो भाग गया। लेकिन कुछ देर बाद फिर आया और लाश लेकर लोगों के सामने से फरार हो गया। मालूम हो कि सुबह करीब साढ़े चार बजे चार पहिया वाहन से जौनपुर जंक्शन पर एक आदमी किसी को छोड़ने पहुंचा। लापरवाही पूर्वक कार चलाने के कारण रेलवे के मुसाफिर खाने के सामने भीख मांगने वाली वृद्ध महिला की दबने से मौत हो गयी। उस समय तो वह वहां से चला गया। लेकिन पल भर बाद फिर वापस आया और वृद्ध महिला की लाश को लेकर कहीं चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चार पहिया वाहन सवार व्यक्ति अपने किसी यात्री को छोड़ने के लिए रेलवे स्टेशन परिसर में घुसा हुआ था। लोगों ने यह अनुमान लगाया कि शायद वह उसे सदर अस्पताल ले गया होगा लेकिन अस्पताल जाकर लोगों ने पता किया तो वह वृद्ध महिला वहां भी नहीं मिली। इस संबंध में थानाध्यक्ष जीआरपी विरेन्द्र सोनकर से बात की गयी तो उनका कहना था कि हमको भी सूचना मिली है। लेकिन जिस स्थान पर घटना हुई है वह उनके क्षेत्र से बाहर था। कौन मरा और कौन ले गया। इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। इतना जरुर पता है कि एक वृद्ध महिला की कार की चपेट में आने से मौत हो गयी है। 

                                            

जौनपुर। जिला अस्पताल में मंगलवार को एक लाश को ले जाने को लेकर दो प्राइवेट एंबुलेंस संचालकों ने आपस में मारपीट कर लिया। अस्पताल परिसर में स्थित लाश घर से एक लाश को पोस्टमार्टम हाउस मेडिकल कॉलेज सिद्दीकपुर ले जाना था। एक एंबुलेंस चालक ने मृतक के परिजनों से किराया तय कर लिया। कुछ ही देर में दूसरा प्राइवेट एंबुलेंस संचालक पहुंच गया और वह कम किराए में ले जाने के लिए तैयार हो गया। इसी बात को लेकर दोनों आपस में भिड़ गए जिसमें एक ने दूसरे की जमकर पिटाई कर दी। 

Blogger द्वारा संचालित.