विज्ञापन

विज्ञापन

पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी का ऐलान:जौनपुर से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी राजनैतिक सरगर्मी

                                                                       


पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी का ऐलान:जौनपुर से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी राजनैतिक सरगर्मी

जौनपुर जनपद के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी व मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला रेड्डी भी लोकसभा का चुनाव लड़ सकती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया है कि हमारा लक्ष्य सिर्फ एक है जौनपुर लोकसभा चुनाव 2024।

पूर्व सांसद धनंजय सिंह को रंगदारी व अपहरण के मामले में जौनपुर के एमपी एमएलए कोर्ट ने 7 साल की सजा सुनाई है। उन्हें जेल होने के बाद लगातार जौनपुर की राजनीतिक तेज है। फिलहाल जेल में बंद पूर्व सांसद धनंजय सिंह की 24 अप्रैल को हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है।

जौनपुर के राजनीतिक पंडितों की नजर हाईकोर्ट के 24 अप्रैल के फैसले को लेकर है लेकिन इधर पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्री काल रेड्डी ने सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए लिखा कि राजनीतिक उठापटक होने दो, हमारा लक्ष्य बस एक लोकसभा जौनपुर। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के बाद राजनीतिक भूचाल आ गया।

पूर्व सांसद की पत्नी श्रीकला रेड्डी के चुनाव लड़ने की चर्चा

लोकसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है लोगों में चर्चाएं भी तेज हो गई है। जौनपुर में चर्चा है कि पूर्व सांसद धनंजय सिंह को जमानत नहीं मिलने पर पत्नी श्रीकला रेड्डी चुनाव लड़ सकती है। श्रीकला रेड्डी इस दौरान प्रचार प्रसार करती दिखाई दे रही है। ऐसे में लोगों में चर्चाएं हैं कि श्रीकला रेड्डी चुनाव लड़ सकती है। 
Blogger द्वारा संचालित.