विज्ञापन

विज्ञापन

जौनपुर : युवक ने फांसी लगाकर दी जान

                                                                       


युवक ने फांसी लगाकर दी जान 

जौनपुर जनपद के बरसठी थाना क्षेत्र के खुआवा (लालपुर) गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या किया है। युवक अपने ननिहाल में रहता था। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। युवक शनिवार की शाम घर से मुंबई जाने के लिए निकला था।

जानकारी के अनुसार बनारस के लालपुर-ललुआई गांव निवासी अशोक शर्मा का पुत्र अरुण शर्मा उर्फ टमाटर (20)  

अपने ननिहाल में कई वर्षों से नाना सत्यनारायण शर्मा और परिवार के साथ रह रहा था। शनिवार की शाम घर से मुंबई जाने के लिए कह कर निकला था। रात में गांव के उत्तरी छोर पर बसूहि नदी के समीप एक पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।

कुछ महीने पहले भाई ने भी की थी आत्महत्या

रविवार की सुबह गांव के कुछ लोग शौच आदि के लिए निकले तो युवक फांसी के फंदे से लटक रहा था। घटना की सूचना फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना की छानबीन कर शव को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि, युवक नशे का आदी था। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था, कुछ माह पूर्व मझला भाई गोपी ने भी मुंबई में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
Blogger द्वारा संचालित.