विज्ञापन

विज्ञापन

जौनपुर : ट्रक से कुचलकर तीन वर्षीय बच्ची की मौत

                                                                            



ट्रक से कुचलकर तीन वर्षीय बच्ची की मौत 


जौनपुर जनपद के केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी जलालपुर मुख्य मार्ग स्थित कानुवानी गाँव में ट्रक की चपेट में आने से तीन साल की एक छोटी बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना से परिवार में कोहराम मचा रहा।


तीन वर्षीय तमन्ना पुत्री विनोद कुमार निवासी बीबनमऊ थाना जलालपुर अपने ननिहाल कनुवानी में आयी थी। मंगलवार की सुबह तम्मना खेलने के लिये घर के सामने सड़क पार कर रही थी। उसी समय थानागद्दी के तरफ से तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट मे आ गयी। ट्रक के पिछले चक्के से कुचल गयी। तमन्ना की मौके पर ही मौत हो गयी। चौकी प्रभारी विद्यासागर सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर कर्यवाई की जाएगी।

Blogger द्वारा संचालित.