विज्ञापन

विज्ञापन

युवती का अपहरण करने के आरोपी दंपीत गिरफ्तार

                                                                           


            

युवती का अपहरण करने के आरोपी दंपीत गिरफ्तार 


जौनपुर | सिकरारा स्थानीय थाने की पुलिस ने कालेज गई छात्रा के अपहरण की साजिश के आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया।


मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया गया। 8 अप्रैल को थाना क्षेत्र के एक गांव की स्नातक प्रथमवर्ष की छात्रा कालेज पढ़ने गई थी, घर न लौटने पर परिजनों ने पहले गुमशुदगी और बाद में नामजद अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। अपहृत छात्रा को आरोपी के घर के पास से ग्रामीणों ने बरामद कर पुलिस को सौप दिया था। छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने अपहरण के आरोपी सुल्तान निवासी ताहिरपुर पर अपहरण व दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज लिया। छात्रा के अपहरण की साजिश रचने के आरोप में पिता इदरीश व मां पर मुकदमा दर्ज कर सोमवार को गुलजारगंज नहर पुलिया से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ की गयी कि बेटा कहा है।

Blogger द्वारा संचालित.