विज्ञापन

विज्ञापन

जौनपुर : बोलेरो व आटो में टक्कर, एक परिवार के सात घायल

                                       

बोलेरो व आटो में टक्कर, एक परिवार के सात घायल  

जौनपुर जनपद के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के प्रसाद तिराहे के पास बोलेरो व आटो की टक्कर में सात लोग घायल हो गए। एक ही परिवार के सातों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मालूम हो कि शहर में विकास भवन के निकट के निवासी चंद्रप्रकाश सिंह 45 वर्ष, पत्नी प्रीति सिंह 42 वर्ष, आदित्य 16 वर्ष पुत्र चंद्रप्रकाश, मनीष 32 वर्ष, अनन्या 20 वर्ष पुत्री चंद्र प्रकाश, प्रिया 18 वर्ष पुत्री मनोज सिंह, नेहा 15 वर्ष पुत्री चंद्र प्रकाश शुक्रवार की रात केराकत कोतवाली क्षेत्र के देवकली गांव से ऑटो में सवार होकर जौनपुर आ रहे थे। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के प्रसाद तिराहे के पास जौनपुर की तरफ से जा रही बोलेरो से टक्कर हो गयी। जिसमें ऑटो में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बोलेरो सवार भी घायल हुआ है उसका उपचार प्राइवेट हॉस्पिटल में कराया जा रहा है। बाकी सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना रात 12 बजे की बतायी जा रही है। सूचना लपर

गौराबादशाहपुर पुलिस पहुंच गयी थी।
Blogger द्वारा संचालित.