विज्ञापन

विज्ञापन

फांसी पर लटकती हुई लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

                                       



फांसी पर लटकती हुई लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी 



जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के ग्राम अहियापुर में महिला की फांसी पर लटकती हुई लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। अहियापुर गांव निवासी गिरिज लाल की 27 वर्षीय पत्नी सीमा की लाश घर में लगे पंखे में साड़ी के सहारे बीती रात में देखी गई। जैसे ही यह खबर गांव में लोगों को लगी वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। विवाहित महिला के मायके वालों को घटना की जानकारी दी गई। इसका मायका महाराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम राजनपुर गांव में बताया जा रहा है। मृतका के एक पुत्र और एक पुत्री है। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और फांसी पर लटकती हुई लाश को नीचे उतार कर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसकी शादी वर्ष 2016 में हुई थी।

Blogger द्वारा संचालित.