विज्ञापन

विज्ञापन

हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज

                                      


हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज 

खुटहन। जिला मुख्यालय मार्ग के जौकाबाद गांव के मोड़ के पास रविवार को स्कार्पियो व आटो में टक्कर के बाद स्कार्पियों अनियंत्रित हो दो बाइकों से टकराते हुए सड़क के नीचे खंदक में उतर गई थी। जिसमें पति पत्नी समेत आठ लोग घायल हो गए थे। मामले में घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। घटनास्थल से पुलिस ने स्कार्पियो कब्जे में ले लिया था। जिसके आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।

गौसपुर बाजार निवासी सुभाष कन्नौजिया, इनकी पत्नी संगीता और 22 वर्षीय पुत्री अंजलि खुटहन चौराहे से एक आटो रिजर्व कर घर जा रहे थे। उक्त मोड़ के पास सामने से आ रही स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद अनियंत्रित स्कार्पियो सामने से आ रहे बाइक सवार गौसपुर निवासी मुकेश शर्मा उस पर पीछे बैठे कबिरुद्दीनपुर गांव के रविकांत की बाइक से टकराते हुए सामने से आ रही दूसरी बाइक पर सवार अनुराग पाल व उनकी माता सुशीला देवी को धक्का मार सड़क के बगल खड्ड में उतर गई। जिसमे आटो चालक सहित आठ लोग घायल हो गए थे। प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि घायल रवीकांत के भाई राजगौरव की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपित अज्ञात चालक की तलाश की जा रही है।
Blogger द्वारा संचालित.