विज्ञापन

विज्ञापन

मेधावी छात्र- छात्राओं को किया गया सम्मानित

                                       



मेधावी छात्र- छात्राओं को किया गया सम्मानित 



बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के घनश्यामपुर बाजार मे स्थित श्री बजरंग इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता बड़े बाबू कमला प्रसाद तिवारी जी ने किया। जिसमें हाईस्कूल में 93.6% आयुष यादव प्रथम, 93% प्रिंस यादव ‌द्वितीय 92.5% तथा साहिल यादव तृतीय एवं इण्टरमीडिएट में 91.6% दिव्यांश उपाध्याय प्रथम, 90.6% आदर्श दुबे ‌द्वितीय तथा 90.2% पलक मोदनवाल तृतीय स्थान पर रहे। विद्यालय में हाई स्कूल एवं इण्टरमीडिएट के टाप 10 छात्र छात्राओ को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 92 से अधिक हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट के छात्र-छात्राओ को प्रबंधक अनिल कुमार सिंह व प्रधानाचार्य विनोद कुमार तिवारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रबंधक ने अपने उ‌द्बोधन में कहा कि लक्ष्य को केंद्रित कर आगे बढ़ने पर मंजिल अवश्य प्राप्त होती है। वही प्रधानाचार्य ने अपने उ‌द्बोधन में कहा कि कठिन मेहनत, सतत्-अभ्यास व विषय के प्रति अभिरुचि अवश्य ही उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होती है। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में शशिभूषण मिश्र, मयाशंकर तिवारी, राजेश कुमार मिश्र, रामसागर सिंह, शेर बहादुर मौर्य, संजय कुमार तिवारी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अजीत सिंह, रमाशंकर शुक्ल, संजय चतुर्वेदी, कंप्युटर सहायक अनिल उपाध्याय, संतोष तिवारी, संतोष चतुर्वेदी, अतुल कुमार, विजय प्रकाश, प्रज्ञा मिश्र, राहुल गिरी, अतुल कुमार, चंद्रमा देवी, दीपिका पाण्डेय इन्द्र प्रकाश, चंद्र बहादुर सरोज, अनिल मौर्य, शमीम उपस्थित रहे।

Blogger द्वारा संचालित.