विज्ञापन

विज्ञापन

खुटहन : स्कूलों में बच्चों के नामांकन पर दिया गया जोर

                                      


स्कूलों में बच्चों के नामांकन पर दिया गया जोर

खुटहन क्षेत्र के अलग अलग गांवों में शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में चौपाल लगाकर अभिभावको को प्रेरित किया गया कि वह अपने बच्चों को विद्यालय भेजें। अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराएं। ग्राम पंचायत अंगुली और जमुनिया में प्रधान व शिक्षकों के सहयोग से लगी चौपाल में खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शिक्षा ही वह सर्वश्रेष्ठ अवयव है जिसके बल पर संसार का सबसे बड़ा लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता है। एक अप्रैल को छह वर्ष पूर्ण कर चुके बच्चे का नामांकन अवश्य कराएं। इस मौके पर रामचंद्र यादव, बीरेंद्र कुमार, गीता देवी, संतोष, राजेंद्र, संजय मौजूद रहे।
Blogger द्वारा संचालित.