विज्ञापन

विज्ञापन

मकान बनाने के विवाद में चली गोली, 4गंभीर BHU ट्रॉमा सेंटर में चल रहा इलाज

                                        



 मकान बनाने के विवाद में चली गोली, 4गंभीर BHU ट्रॉमा सेंटर में चल रहा इलाज


जौनपुर के केराकत में एक मकान के निर्माण को लेकर विवाद हो गया, जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से गोली चली है। घटना में दो लोगों को गोली लगी है। कुल तीन लोग घायल हैं। एक युवक के सिर में गहरी चोट लगी है, जिनका इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना जौनपुर केराकत कोतवाली क्षेत्र में सरायबीरू स्थित पहलवान बाबा के पास की है।


वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर जांच-पड़ताल शुरू की है। घायलों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया है।


                                           



जानकारी के अनुसार नवीन कुमार पुत्र दिवाकर सिंह निवासी सरायबीरू का मकान बनवा रहा है। वहीं, अजय यादव पुत्र शंकर यादव निवासी सुरुहूपुर यहां पहले काम कर रहा था लेकिन काम में लापरवाही की वजह से नवीन कुमार सिंह ने उसे काम से हटा दिया।


यह बात अजय यादव को इतनी बुरी लगी कि वह शनिवार को मौके पर पहुंचकर मजदूरों से विवाद करने लगा। जब मालिक ने उसे रोकना चाहा तो उनसे भी उलझ गया।


काम कर रहे मजदूरों से भी मारपीट                                                        

नवीन सिंह से बताया कि वह बोला मुझे हटाकर आप इन लोगों को काम पर क्यों रखे हैं। वहां पर मजदूरों से भी अजय यादव ने बहस किया। तब नवीन सिंह ने कहा कि हमारी मर्जी हम चाहे जिससे काम करवाएं, तुमसे क्या मतलब। इस बात पर विवाद शुरू हो गया। कुछ देर तक कहासुनी हुई। उसके बाद मारपीट शुरू हो गई।


बताया जा रहा है कि अजय यादव गांव के कुछ लोगों को बुला लाया और मारपीट करने लगा। उसके साथ 8 से 10 लोग थे। वहीं, नवीन सिंह की तरफ से उसका भाई अभिषेक सिंह व उसका रिश्तेदार गौरव सिंह थे। दोनों पक्षों में पहले तो मारपीट हुई, इसके बाद गोली चल गई।


घटना में नवीन सिंह व गौरव सिंह के सिर में चोट आई है। जबकि अभिषेक सिंह को सीने के दाहिने तरफ से गोली निकल गई। अजय यादव को सिर में चोट व पेट में गोली लगी है। चारों घायलों का वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।


एक पक्ष पर गोली चलाने का आरोप


केराकत में दिनदहाड़े गोली चलने की सूचना पर पहुंची केराकत की पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। फिलहाल मारपीट में 4 लोग घायल हैं। एक पक्ष पर गोली चलाने का आरोप लगा है। घायलों को जौनपुर के जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।


टाइल्स लगाने को लेकर उपजा विवाद


केराकत में निर्माणाधीन मकान में टाइल्स लगाने में हुई गड़बड़ी घटना का कारण बनी है। चर्चा है कि गलत टाइल्स लगाने को लेकर कहासुनी होने पर बात बढ़ने लगी। इतने में मिस्त्री ने अपने गांव घर के लोगों को फोन कर कमरे में बंद किए जाने की बात बताते हुए फौरन मौके पर बुला लिया।


जिस पर कुछ ही देर में दर्जनों की संख्या में लोग जुट गए थे और देखते ही देखते दोनों तरफ से ईंट-पत्थर के बाद गोलियां भी चलने लगीं। इससे आसपास के लोग भी भय वश इधर-उधर दुबक गए थे।


शो-पीस बनकर रह गया पुलिस बूथ


केराकत कोतवाली क्षेत्र का सरायबीरु चौराहा कस्बे का महत्वपूर्ण चौराहा है, जहां कई गांवों से होकर लोगों का आवागमन होता है। वहीं, आजमगढ़ जनपद के देवगांव, लालगंज सहित आजमगढ़ जाने के लिए इसी मार्ग से जाना पड़ता है। यहां पुलिस बूथ है लेकिन गोली चलने के बाद भी मौके पर तत्काल पुलिस नहीं पहुंची।

Blogger द्वारा संचालित.