विज्ञापन

विज्ञापन

बस की चपेट में आने से अधेड़ घायल

                                        


बस की चपेट में आने से अधेड़ घायल 


मुंगराबादशाहपुर। सुजानगंज मार्ग पर शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे बस की चपेट में आने से साइकिल सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सक ने गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मादरडीह गांव निवासी 42 वर्षीय रूपराज सरोज पुत्र लाल चंद सरोज अपने घर से साइकिल से मुंगरा बादशाहपुर किसी काम से आ रहा था। जैसे ही यह मादरडीह चौराहे पर पहुंचा सुजानगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगो ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सतहरिया में भर्ती कराया। गंभीर हालत देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चालक बस लेकर फरार हो गया था।

Blogger द्वारा संचालित.