विज्ञापन

विज्ञापन

जौनपुर : भूमि विवाद में मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

                                      


भूमि विवाद में मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 


जौनपुर केराकत कोतवाली क्षेत्र के टंडवा गांव में पुराने भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। जिसकी पुष्टि जौनपुर खबर न्यूज़ पोर्टल नहीं करता है। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चार लोग गिरफ्तार किए गए है। सीओ प्रतिमा वर्मा ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली।

गुरुवार की सुबह दस बजे टंडवा गांव में भूमि विवाद को लेकर विनाद सिंह और समलेश सिंह का परिवार आमने-सामने हो गया। समलेश सिंह का आरोप है कि विनोद सिंह ने विवादित स्टे की जमीन पर सुबह टैक्टर से जुताई कर दिया। मना करने पर मारपीट कर लिए। वायरल वीडियो में दोनों पक्ष मारपीट करते नजर आए। वीडियो में दिखायी दे रहा है कि एक युवक कुल्हाड़ी लेकर दौड़ रहा है। घटना की जानकारी और वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए केराकत सीओ प्रतिमा वर्मा और थानागद्दी चौकी इंचार्ज विद्यासागर सिंह हमराहियों के साथ मौके पर पहुँच गयी। घटना स्थल से पुलिस ने नीरज सिंह, विनोद सिंह, समलेश सिंह व गणतंत्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

Blogger द्वारा संचालित.